उद्धव सरकार का फैसला, केरल से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जांच अनिवार्य

Summary :

महाराष्ट्र सरकार ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को आवश्यक कर दिया है। यात्रा से 72 घंटे पहले जांच कराना आवश्यक है।

केरल से महाराष्ट्र पहुंचने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को आवश्यक होगी। केरल में इस समय कोरोना वायरस का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 64,390 हो गई जो देश में सर्वाधिक है। इन आंकड़ों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ये निर्णय लिया।
महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास सचिव (अतिरिक्त प्रभार) अनूप कुमार ने कहा कि केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक आरटी-पीसीआर की जांच बुधवार से आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि केरल में काफी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं और वहां वायरस का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या करीब 64 हजार है। 
अधिकारी ने बताया, ‘‘एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र सरकार ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को आवश्यक कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि यात्रा से 72 घंटे पहले जांच कराना आवश्यक है। दिल्ली, गोवा, गुजरात और राजस्थान से आने वाले यात्रियों के लिए पिछले वर्ष नवंबर से ही इस तरह की जांच जरूरी कर दी गई है। 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3451 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20,52,253 हो गई। राज्य में बीमारी से अभी तक 51,390 लोगों की मौत हो चुकी है।  

Desk Team