लोकसभा चुनाव में उठाएंगे सबरीमाला मंदिर का मुद्दा : केरल भाजपा

Summary :

पिल्लई ने कहा था BJP लोस चुनाव प्रचार में सबरीमाला मुद्दे का इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन बाद में उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की बात कही जिससे विवाद उठ गया।

भाजपा केरल में लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान सबरीमाला मंदिर में महिलाओें के प्रवेश का मुद्दा उठाएगी। भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख पी एस श्रीधरन पिल्लई ने एक बयान में कहा कि अगर कानून केंद्र को मामले में हस्तक्षेप करने की मंजूरी देता तो भाजपा मंदिर की परंपराओं की रक्षा करने के लिए नया कानून लाने के संबंध में हरसंभव कदम उठाती।

Sabarimala temple

उन्होंने कहा, ”प्रत्येक भाजपा उम्मीदवार को शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार अभियान के दौरान सबरीमाला में भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं पर हमले के प्रयास और उनका विश्वास तोड़ने की कोशिशों का मुद्दा उठाने का अधिकार है।” पिल्लई ने पहले कहा था कि भाजपा लोकसभा चुनाव प्रचार में सबरीमाला मुद्दे का इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन बाद में उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की बात कही जिससे विवाद उठ गया।

Desk Team