महाराष्ट्र के नांदेड़ में लिंगायत समुदाय के साधु की हत्या पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने देश में साधु-संन्यासियों की निर्मम हत्याओं को एक खतरनाक ट्रेंड बताया है। उन्होंने कहा कि कल आश्रम में घुसकर एक लिंगायत साधु की हत्या कर दी गई। इन घटनाओं की गहराई में जाना जरूरी है।
निरुपम ने अपने ट्विटर एकाउंट्स से ट्वीट करते हुए लिखा, देश में साधु संन्यासियों की निर्मम हत्या का एक खतरनाक ट्रेंड चल रहा हैं। ताजा घटना है नांदेड़ की। कल आश्रम में घुसकर एक लिंगायत साधु की हत्या कर दी गई। इन घटनाओं की गहराई में जाना जरूरी है। कहीं एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत तो ये हत्याएं नहीं हो रही हैं?
देश में साधु संन्यासियों की निर्मम हत्या का एक खतरनाक ट्रेंड चल रहा हैं।
ताजा घटना है नांदेड़ की।कल आश्रम में घुसकर एक लिंगायत साधु की हत्या कर दी गई।
इन घटनाओं की गहराई में जाना जरूरी है।
कहीं एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत तो ये हत्याएं नहीं हो रही हैं?
https://t.co/ibTHMN3u62— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) May 24, 2020
दरअसल, शनिवार को तकरीबन 12:00 के आसपास लिंगायत समुदाय के एक साधु की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी समुदाय के एक अन्य व्यक्ति पर लगा है। मृतक साधु की पहचान रुद्र पशुपति महाराज के रूप में हुई है। साधु के आलावा एक भगवान राम शिंदे नाम के अन्य व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद बदमाशों ने उनकी गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसे छोड़कर भाग गए।हत्या के पीछे का कारण लूटपाट बताया जा रहा है। हालांकि फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दरवाजे से अंदर आया था।
आरोपी साधु के शव को उनकी ही कार में रखकर ले जाने की कोशिश की लेकिन कार गेट में ही फंस गई। इससे मठ के छत पर मौजूद आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्होंने भागकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।


Download Android App
Download iOS App



