घरेलू उड़ानों के संचालन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की दिशा-निर्देश, जाने यात्रियों के लिए जरूरी नियम

Summary :

घरेलू विमान पर सवार यात्रियों के लिए क्वारंटाइन और आइसोलेशन प्रोटोकॉल बनाने के लिए राज्य स्वतंत्र है। अगर किसी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाते हैं तो उसे क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा ।

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच सोमवार से घरेलू हवाई यात्रा की शुरुवात हो रही है। केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों की बहाली की घोषणा पिछले दिनों की है। वहीं हवाई यात्रियों को क्वारंटाइन करने को लेकर संशय की स्थिति लगातार बनी हुई है।  इस संशय को दूर करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से रविवार को एक दिशा-निर्देश जारी की गयी है।
इस नए दिशा निर्देश के मुताबिक घरेलू विमान पर सवार यात्रियों के लिए क्वारंटाइन और आइसोलेशन प्रोटोकॉल बनाने के लिए राज्य स्वतंत्र है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाते हैं तो उसे क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा । ऐसे यात्री को सीधे घर भेज दिया जाएगा और उसे 7 दिनों तक खुद को आइसोलेट रखना होगा।
दिशा-निर्देश में  कहा गया है कि जब यात्री विमान से उतरकर एयरपोर्ट से बाहर आता है तो उस राज्य में उसे किन-किन नियमों का पालन करना होगा यह यात्रियों को बताया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट से उतरते ही यात्री को एग्जिट गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। वहीं कोरोना के फैलाव के मद्देनजर सभी यात्रियों को मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा  यात्रियों को मास्क पहनकर रहना और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करना होगा। 

कोरोना वायरस : दिल्ली में 13 हजार 418 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, महामारी से अब तक 261 लोगों की मौत

बता दें कि विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि ” घरेलु विमान में यात्रा क्र रहे यात्रियों के पास आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है और इसका स्टेटस ग्रीन है तो यह पासपोर्ट की तरह है। कोई व्यक्ति क्यों क्वारंटाइन चाहेगा।” 
गौरतलब है कि कोरोना के मद्देनजर लगभग दो महीने के निलंबन के बाद घरेलू विमान सेवा 25 मई से फिर से शुरू होगी।  उन्होंने एयरपोर्ट्स और विमानन कंपनियों को तैयार रहने को कहा गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के सामने शर्तें रखी हैं। इन शर्तों को मानना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा। शर्तों को पूरा करने वाले यात्रियों को ही यात्रा पर जाने की इजाजत दी जाएगी।

Desk Team