शिवसेना के सांसद संजय राउत ने अब एक नए विवाद को हवा दे दी है। सांसद ने फिल्म ‘तानाजी’ के ट्रेलर का आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित रूप से राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
ट्रेलर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विश्वसनीय सैनिक तानाजी मालुसारे के तौर पर दिखाया गया है, वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को उदयभान सिंह राठौर के तौर पर दिखाया गया है।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने CAA पर PM मोदी और अमित शाह को बहस की चुनौती दी
छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व में तानाजी ने पुणे स्थित सिंहगढ़ किला के लिए 4 फरवरी 1670 में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी। किला राजपूत सैनिक उदयभान सिंह राठौर के कब्जे में था, जिनका नेतृत्व मुगलों के सहयोगी महाराजा जयसिंह करते थे।
वीडियो में सिंहगढ़ की लड़ाई और दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच तुलना की गई है। वहीं वेबसाइट ने इसके साथ लिखा है, जो दिल्ली जीत गया, समझो दिल जीत गया। वहीं राउत ने मंगलवार को ट्रेलर पर चेतावनी देते हुए कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम का दुरुपयोग सही नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह वीडियो ‘पॉलीटिकल कीड़ा’ नामक वेबसाइट ने अपलोड किया है, ऐसा माना जा रहा है यह भाजपा के करीब है।


Download Android App
Download iOS App



