शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत हमेशा से ही बीजेपी नेताओं के खिलाफ बोलते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर इस रुख को एक अलग ही दिशा में मोड़ दिया है। शिवसेना नेता ने कहा कि वे सीएम योगी का काफी सम्मान करते हैं। उनकी नजरों में योगी हिंदुओं की राजनीति करते हैं।
दरअसल, यह पूछे जाने पर कि यूपी में लाउडस्पीकर को लेकर तेजी से कार्रवाई की जा रही है, राज ठाकरे भी उसकी तारीफ कर रहे हैं? इसपर जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि वे सीएम योगी आदित्यनाथ का काफी सम्मान करते हैं। उनकी नजरों में योगी हिंदुओं की राजनीति करते हैं। उन्होंने यूपी में विकास किया है।
राज ठाकरे को इफ्तार का न्यौता, औरंगाबाद रैली से पहले AIMIM सांसद ने किया आमंत्रित
दरअसल, उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक लाउडस्पीकर को लेकर विवाद मचा हुआ है। यूपी सरकार के आदेश पर प्रदेश में हज़ारों की संख्या मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे मुख्यमंत्री योगी की तारीफ कर चुके हैं।
गौरतलब है कि MNS प्रमुख ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेट दे चुके हैं। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उन्होंने राज्य के हर मस्जिद के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है।


Download Android App
Download iOS App



