शरद पवार के बयान पर संजय राउत का बयान, बोले – अदाणी मामले में JPC जांच की जरूरत नहीं’

Summary :

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान से विपक्षी एकता प्रभावित नहीं होगा। बता दें, पवार ने पिछले दिनों कहा था कि अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जेपीसी जांच की मांग उचित नहीं है

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान से विपक्षी एकता प्रभावित नहीं होगा। बता दें, पवार ने पिछले दिनों कहा था कि अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जेपीसी जांच की मांग उचित नहीं है। संजय राउत के मुताबिक, ”शरद पवार ने कहा कि विपक्ष जेपीसी की मांग कर रहा है, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा, क्योंकि जेपीसी का अध्यक्ष भाजपा का होगा अदाणी को लेकर टीएमसी, एनसीपी की अपनी राय है, लेकिन इससे विपक्षी एकता प्रभावित नहीं होगी।
शरद पवार का बयान  
sharad pawars statement will not create any rift in the unity of the  opposition jpc on adani case sanjay raut rahul gandhi amh | शरद पवार के बयान  से विपक्ष की एकजुटता
शरद पवार ने अदाणी मामले पर कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की जांच की जरूरत नहीं है। पहले भी इस प्रकार के मुद्दे उठते रहे हैं, लेकिन इस बार इस मुद्दे को पहले से कहीं अधिक महत्व दिया गया।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि अदाणी समूह को अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने निशाना बनाया है।
कांग्रेस ने बयान से जताई असहमति 
पवार के बयान से कांग्रेस ने असहमति जताई है। उसने कहा कि उसकी सहयोगी एनसीपी का अपना अलग विचार हो सकता है। हालांकि, 19 समान विचारधारा वाले विपक्षी पार्टियां आश्वस्त हैं कि समूह के खिलाफ आरोप वास्तविक और बहुत गंभीर हैं।  

Desk Team