संजय राउत का ट्वीट- रास्ते की परवाह करूँगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी

Summary :

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर कहा कि वह राज्य में अकेले सरकार नहीं बना सकती।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने  रविवार को राज्यपाल से मिलकर कहा कि वह राज्य में अकेले सरकार नहीं बना सकती। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है। संजय राउत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि रास्ते की परवाह करूंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी।

दरअसल, शिवसेना लगातार कह रही है कि कुछ भी हो जाए इस बार मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। यही कारण है कि पार्टी की ओर से भाजपा का साथ छोड़ दिया गया है और अब एनसीपी-कांग्रेस  के साथ जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव अहमद पटेल सोमवार को विधायकों से मिलने के लिए जयपुर जा सकते हैं। हालांकि एनसीपी और कांग्रेस दोनों के नेताओं के रुख से साफ है कि शिवसेना को समर्थन पर फैसला दोनों दलों की सहमति के बाद ही होगा। 

Desk Team