सारदा घोटाला मामले में सीबीआई ने भाजपा में हाल ही में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता सोवन चटर्जी से बृहस्पतिवार को पूछताछ की। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। चटर्जी कोलकाता के पूर्व महापौर हैं।
सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात
वह सॉल्ट लेक इलाके में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में अपने दोस्त बैसाखी बनर्जी के साथ दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। इस घोटाले के सिलसिले में जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पहले भी चटर्जी से पूछताछ की थी। उच्चतम न्यायालय ने घोटाले की जांच के आदेश दिए थे और यह मामला वर्ष 2014 में सीबीआई को सौंप दिया था।


Download Android App
Download iOS App



