देहरादून : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से 8 मौतों के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिससे बच्चों को स्वाइन फ्लू के प्रकोप से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मेहुवाला की रहने वाली एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे उत्तराखंड में अब तक स्वाइन फ्लू से मौतों का आंकड़ा 8 पहुंच गया है।
वहीं एच1एन1 पॉजिटिव आने के बाद 6 मरीजों का देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिसमें मैक्स अस्पताल में 4,एसएमआई अस्पताल और सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने भी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है।
इसके साथ ही उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है।सीबीएससी के निर्देश के मुताबिक अगर किसी बच्चे को जुखाम, बुखार जैसी शिकायतें हों तो तुरंत उनके अभिभावकों को सूचित किया जाए। वहीं अभिभावकों को भी बच्चों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने को कहा गया है। फिलहाल स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं अब स्कूलों को भी स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



