पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के संभावित दौरे केा लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता उनका पंद्रह माह का शो देख चुकी है पता नहीं अब कौन सा शो करने वाले हैं।
सिंधिया ग्वालियर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के संभावित दौरे का कांग्रेस द्वारा बड़ा शो प्रचारित किए जाने को लेकर सिंधिया से सवाल किया। इस पर सिंधिया ने कहा, राजनीति में हर राजनीतिक दल जनता के बीच जाता है और जाए, अब वे (कमलनाथ) कौन सा शो करना चाहते हैं, क्योंकि प्रदेश की जनता उनका पंद्रह माह का शो तो देख चुकी है।
वहीं राज्य में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के बीच कुपोषण दूर करने के लिए अंडा वितरण किए जाने के विकल्प की चल रही चर्चाओं के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। यह मामला सरकार का है। बता दें कि इमरती देवी का एक विवादित बयान आया है जिसमें उन्होंने बच्चों को विकल्प के तौर पर अंडा दिए जाने की बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



