IPL 2020: विराट कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान डाइव करते हुए पकड़ा धांसू कैच, देखें वीडियो वायरल

Summary :

आईपीएल का 13वां सीजन इस साल कोराेना महामारी के चलते यूएई में खेला जा रहा है। 19 सितंबर को आईपीएल 2020 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा।

आईपीएल का 13वां सीजन इस साल कोराेना महामारी के चलते यूएई में खेला जा रहा है। 19 सितंबर को आईपीएल 2020 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। आईपीएल खेलने के लिए सभी फ्रेंचाइजीच टीमें यूएई पहुंच गई हैं और सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरु कर दी है। 
हालांकि आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली प्रैक्टिस करने के मामले में सबसे आगे हैं। बाकी फेंचाइजी टीमों की तुलना में आरसीबी ने अपना ट्रेनिंग सेशन सबसे पहले शुुरू कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो कप्तान विराट कोहली का वायरल हो रहा है और उसमें शानदार कैच लेते हुए वह दिखाई दे रहे हैं।
 
विराट कोहली का प्रैक्टिस का वीडियो आरसीबी ने ट्विटर पर साझा किया। उस वीडियो में विराट प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं और डाइव लगाकर उन्होंने एक बेहतरीन कैच पकड़ा। विराट का यह शानदार कैच देखकर हर कोई कप्तान की फुर्ती का दीवाना हो गया। 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में विराट कोहली चलते हैं उसके बाद वह कैच को पकड़ने के लिए अचानक से दाएं ही ओर डाइव लगाकर उसे पकड़ते हैं। हालांकि डाइव इतनी शानदार विराट ने लगाई कि कैच को उन्होंने बेहतरीन बना दिया। सोशल मीडिया पर विराट का यह कैच खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विराट का कैच बिल्कुल दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की तरह लिया हुआ कैच है। इसी अंदाज में हाल ही में उन्होंने भी ऐसा कैच लिया था। यूएई पहुंचने के बाद दोनों टीमों ने अपनी ट्रेनिंग एक सप्ताह के बाद शुरु कर दी। क्वारंटाइन पीरियड भी इस दौरान एक सप्ताह का टीम ने अनिवार्य के दौरान पूरा किया। 
दरअसल बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को यह निर्देश दिए थे कि वह यूएई पहुंचने के बाद एक सप्ताह का क्वारंटाइन का पीरियड पूरा करने के बाद टीम के साथ सीधा नहीं जुड़ना है। इस बार टूर्नामेंट केवल तीन मैदानों पर ही होगा। आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार अभी हो रहा है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इसकी घोषणा शुक्रवार आज हो जाएगी।  

Desk Team