तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के कारुमबुड़ में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से नौ महिलाओं की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री की मालकिन गंधिमति और उसकी पुत्री तथा 13 अन्य लोग दीवाली पर्व के लिए पटाखा फैक्ट्री का काम शुरू करने गये थे। इससे पहले वे सभी पूजा करने बैठे थे। इसी दौरान वहां पिछले साल बने पटाखों के भंडार में अचानक आग लग गई जिससे वहां भयंकर विस्फोट हो गया।
विस्फोट से गंधिमति और चार अन्य की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन दल ने अन्य लोगों को बचाया और चिदम्बरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार और महिलाओं की मौत हो गयी। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



