रबूपुरा थाना क्षेत्र के फलैदा गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक जेवर शरद चंद शर्मा ने बताया कि फलैदा गांव में रहने वाले राहुल नामक व्यक्ति की पूजा (21) के साथ एक वर्ष पहले शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को पूजा अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में झुलस गई। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत
Summary :
मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



