लुधियाना-गुरदासपुर : लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब के लोकसभा हलके गुरदासपुर से बॉलीवुड अदाकार और भाजपा प्रत्याशी सन्नी देओल को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सन्नी देओल फिल्मी फौजी है जबकि वह स्वयं (कैप्टन) असल जिदंगी में असली फौजी है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने यह भी दावा किया कि सियासत के मैदान में सन्नी देओल को हरा देंगे और गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ को उससे कोई डर नहीं।
पंजाब में 19 मई को होने वाली लोकसभा चुनावों के लिए आज लोकसभा हलका गुरदासपुर सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी के तौर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमीश्रर को दाखिल करवाएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह विशेष तौर पर गुरदासपुर पहुंचे हुए थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा गुरदासपुर के तिबड़ी रोड़ पर कैप्टन अमरेंद्र ङ्क्षसह और कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील जाखड़ का जोरदार स्वागत किया गया। यहां निकाले गए एक भव्य रोड़ शो के जरिए मुख्यमंत्री के साथ सुनील जाखड़ डिप्टी कमीश्रर गुरदासपुर के कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया।
पंजाब : AAP MLA मनशाहिया कांग्रेस में शामिल
इस मोके केबिनेट मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा, हलका विधायक बरिंद्रमीत सिंह पहाड़ा, कादिया हलके के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, पठानक ोट के विधायक अमित विज और भोवा हलके के विधायक जुगिंद्र पाल अपने-अपने वर्करों के साथ विशेष तौर पर उपस्थित थे।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की स्थिति पूरी तरह मजबूत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस का किसी भी अन्य सियासी धड़े से कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की 13 की 13 सीटों पर कांग्रेस विजयी होंगी। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में और देश के अंदर कोई भी मोदी की लहर नहीं बची है और इसी कारण पूरे देश में कांग्रेस का ही झंडा लहरा रहा है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस का किसी भी अन्य पार्टी के साथ कोई मुकाबला नहीं क्योंकि कांग्रेस अपने आप में एक मजबूत पार्टी है और समस्त लोकसभा हलकों से वह जीत हासिल करेंगी। गुरदासपुर हलके से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर उतरे सन्नी देओल के संबंध पर कैप्टन ने कहा कि चाहे कोई भी मुकाबले में हों विजयी कांग्रेस प्रत्याशी ही होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रचार के लिए राहुल गांधी स्वयं पंजाब और पटियाला समेत गुरदासपुर पहुंचेंगे। इससे पहले आज नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने अमृतसर में जाकर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और गुरूघर का आर्शीवाद हासिल किया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



