उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में बर्फ में फंसे वाहन सवार सभी नौ लोगों को राज्य आपदा नियंत्रण दल (एसडीआरएफ) ने सुरक्षित निकाल लिया है। एसडीआरएफ के प्रवक्ता प्रवीण आलोक ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे उत्तरकाशी के थाना बड़कोट से राड़ टॉप पर वाहन सवार कुछ लोगों के बर्फ में फंसे होने की सूचना मिली।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के उप निरीक्षक (एसआई) मनमोहन सिंह ने टीम के साथ लगभग 60 किलोमीटर दूर (नौगांव, बरनी धारी) पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया और देर रात बाद छह पुरूष और तीन महिलाएं सहित सभी नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी को अन्य मार्ग से 22 किलोमीटर दूर बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, ले जाया गया है।
श्री आलोक ने बताया कि ये सभी फंसे हुए यात्री शुक्रवार लगभग साढ़ रात बजे उत्तरकाशी जा रहे थे। दोपहर में हुई भारी हिमपात एवम् पाले से यात्रियों का वाहन फिसल कर किनारे चट्टान की ओर फँस गया। अत्यधिक ठंड, भूख-प्यास और रात्रि में मार्ग में फंसे होने के कारण यात्रियों द्वारा सहायता हेतु सम्पर्क किया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पिछले महीने उक्त दुर्गम मार्ग पर आईटीआई के छात्रों को टीम ने सुरक्षित बचाया था।


Download Android App
Download iOS App



