उत्तराखंड में गंगोत्री और अन्य स्थानों पर मंगलवार शाम को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि गंगा के उद्गम गोमुख, हर्षिल, नेलांग घाटी, धराली, मुखबा, उपला तकनौर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल क्यारकोटी में भी हिमपात हुआ है।
उन्होंने बताया कि निचले इलाकों में बर्फीली ठंडी हवाएं चलीं।
बर्फबारी सेब उत्पादकों के लिए खुशी लेकर आई है।
धराली के सेब उत्पादक महेश पंवार ने कहा, ‘‘गंगोत्री से सुक्किटॉप तक बर्फबारी हो रही है। साल के इस समय बर्फबारी सेब की फसल के लिए अच्छी होती है।’’


Download Android App
Download iOS App



