मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बीज संघ अब किसानों को प्रमाणित एवं प्रजनन बीजों का वितरण और विपणन करने के साथ बीजों का उत्पादन भी करेगा। सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह की अध्यक्षता और किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव की उपस्थिति में मंत्रालय में सम्पन्न संघ के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बीज का ब्रांड नेम‘सह-बीज’होगा। आगामी रबी मौसम से बीज संघ द्वारा स्वयं के बीज उत्पादन की योजना है।
उन्होंने बीज समितियों को सक्षम एवं सशक्त बनाने के लिए सदस्यों को कृषि विज्ञान केन्द्रों के जरिये प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों को वर्ष में कम से कम एक बार प्रशिक्षण अवश्य दिया जाए। बजट का बड़ हिस्सा किसानों के कल्याण पर व्यय किया जाए। योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन हो तथा बजट की राशि लैप्स न हो।
कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि बीज संघ से अधिक से अधिक बीज समितियों को जोड़ तथा उन्हें विपणन में सहायता करें। उन्होंने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता एवं कृषि अजीत केसरी, आयुक्त सहकारिता एम.के.अग्रवाल, आयुक्त उद्यानिकी कवीन्द, कियावत तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक प्रदीप नीखरा भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



