मध्यप्रदेश : वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल तिवारी का निधन

Summary :

सुंदरलाल तिवारी ने रीवा संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया था। वे जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी चुने गए थे।

मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी का आज यहां निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी रश्मि और एक पुत्र सिद्धार्थ तथा एक पुत्री तनुप्रिया है। सुबह घर पर ही हृदयाघात के बाद उन्हें यहां अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर के उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सुंदरलाल तिवारी ने रीवा संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया था। वे रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी चुने गए थे। पेशे से अधिवक्ता श्री तिवारी वरिष्ठ दिवंगत कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पुत्र थे। इस परिवार को विंध्य की राजनीति में खासा प्रभाव माना जाता है।

सारण में भूमि विवाद में पति की हत्या, पत्नी घायल

Desk Team