तमिलनाडु में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को राज्य के ऊर्जा मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले सेंथिल के आधिकारिक आवास और सचिवालय में स्थित दफ्तर पर छापेमारी की गई। सेंथिल की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। वही, कांग्रेस भी बीजेपी के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईडी की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। खरगे ने एक बयान जारी कर कहा,
टीएमसी ने भी जताया विरोध
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी ईडी की कार्रवाई का विरोध किया है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि ईडी का यह पूरी तरह से गलत है। ईडी का किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है।
AIADMK ने किया कार्रवाई का स्वागत
बीजेपी की सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके ने ईडी की कार्रवाई का स्वागत किया है। एआईएडीएमके नेता डी जयकुमार ने कहा कि ईडी ने अपना काम कानूनी तरीके से किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी के खिलाफ नौकरी के बदले नकदी घोटाले में पिछले महीने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी। वह राज्य का आबकारी विभाग भी संभालते हैं। सूत्रों ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने भी पिछले महीने राज्य में बालाजी के करीबी लोगों के परिसरों पर तलाशी ली थी।
छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा जिन लोगों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, उन्हें पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है। उसकी यह चाल सफल नहीं होगी। वह समय नजदीक आ रहा है, जब वे स्वयं ही इसे महसूस करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



