महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनके सिर पर कुल 31.50 लाख रूपये का इनाम था। इसमें तीन महिला नक्सली शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ साधू पोधादी (27) छत्तीसगढ़ कोडेलायेर ‘जन मिलिशिया दलम’ का सदस्य था। वह सुरक्षा बलों के साथ तीन मुठभेड़ में लिप्त थी और उसके सिर पर 4 लाख रूपये का इनाम था।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली वैशाली बाबुराव वेदादी (18) भामरागढ़ दलम की सदस्य थी और उसके सिर पर साढ़े चार लाख रूपये का इनाम था।
बिहार : लावारिस झोले में बम विस्फोट, 4 बच्चे घायल
उन्होंने बताया कि सूरज उर्फ आकाश तनु हुर्रा (25) कसानसुर दलम का 2017 तक हिस्सा रहा और उस पर सात मुठभेड़ों में लिप्त रहने, पांच हत्या करने सहित कई अन्य आरोप हैं। उसके सिर पर साढ़े चार लाख रूपये का इनाम था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘इसी प्रकार मोहन उर्फ दुसा केसा कोवसी (19) नौ हत्याओं और दो मुठभेडों में शामिल रहा। उसके सिर पर साढ़े चार लाख रूपये का इनाम था। नवीन उर्फ अशोक पेका (25) गत्ता दलम का सदस्य था और उसके सिर पर भी इतना ही इनाम था।’’
उन्होंने बताया कि जानी उर्फ कविता हेवदा धुर्वा (26) दिसंबर 2018 तक ‘कंपनी नंबर 4, प्लाटून ए’ में ‘सेक्शन डिप्टी कमांडर’ थी। वह सात मुठभेड़ और तीन हत्याओं में शामिल थी। उसके सिर पर पांच लाख रूपये का इनाम था।
अधिकारी ने बताया कि दुर्गा गेबा पुंगाती (29) टीपागढ़ दलम की सदस्य थी और उसके सिर पर पांच लाख रूपये का इनाम था।


Download Android App
Download iOS App



