लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ हालिया समय में कम से कम सात राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से पंजीकरण करने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
भारतीय विकास दल यूनाइटेड, लोकतांत्रिक जन स्वराज पार्टी, नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी, पूर्वांचल नवनिर्माण पार्टी, राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी, सकाल जानुला पार्टी और स्वतंत्र पार्टी (जन) ने पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है।
लोकसभा में 10% सवर्ण आरक्षण बिल के लिए संविधान संशोधन बिल हुआ पास
आयोग ने अंतिम बार नवंबर 2018 में 22 राजनीतिक दलों को पंजीकृत किया था। वर्तमान में देश में 1900 से ज्यादा पंजीकृत दल हैं। इसमें से कुछ को ही चुनाव आयोग ने मान्यता दी है।
मान्यता प्राप्त कुल दलों में सात राष्ट्रीय दल हैं जबकि 59 राज्य स्तर के दल हैं।


Download Android App
Download iOS App



