एसएफआई , डीवाईएफआई के 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Summary :

माकपा समर्थित छात्र संगठन एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने यहां पझायनगड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की कार रोकने की कोशिश की और उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की।

कन्नूर (केरल) : माकपा समर्थित छात्र संगठन एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने यहां पझायनगड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की कार रोकने की कोशिश की और उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। 
कन्नूर के पुलिस अधीक्षक प्रतीश कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की कार को घेर लिया, नारे लगाये और कार रोकने की कोशिश की।’’ 
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कार के आगे आ गये लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। कार को कोई नुकसान नहीं हुआ। 
सिन्हा ने बताया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 
कांग्रेस केरल स्टूडेंट्स यूनियन और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी आज सुबह कन्नूर में मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। 
येदियुरप्पा मडायीकावू मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने युवक कांग्रेस के कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

Shera Rajput