पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि कश्मीर मामले में किसी भी कीमत पर किसी भी तरह के समझौते का सवाल ही नहीं उठता। जनरल बाजवा ने भारत से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दौरे के दौरान सोमवार को यह बात कही।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, जनरल बाजवा ने कहा, शांति के लिए हमारी कोशिश को कमजोरी समझने की भूल न की जाए।
कश्मीर पर किसी भी हाल में, किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा। बयान में कहा गया है कि सैन्य प्रमुख ने तनाव बढ़ने के मद्देनजर एलओसी का दौरा किया।
उन्होंने कहा, हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी दुस्साहस या आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार और सक्षम हैं। जनरल बाजवा ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल का भी दौरा किया।


Download Android App
Download iOS App



