राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि वह 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।
शरद पवार ने शुक्रवार रात हातकणंगले तहसील में स्वाभिमानी शेतकारी संगठना (एसएसएस) के उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद राजू शेट्टी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने वादा किया था कि वह विदेशों में जमा काले धन को 100 दिन में वापस लाएंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।
मोदी विपक्ष की आलोचना करते हैं, लेकिन अपनी सरकार का हिसाब नहीं देते : पवार
उन्होंने गंगा नदी की सफाई में भी असफल रहने पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। शरद पवार ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान संकट में हैं। किसान बैंकों से लिए गये ऋण को वापस नहीं कर पाने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। कोल्हापुर में आगामी 23 मई को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



