NCP प्रमुख शरद पवार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते रद्द किए अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते पहले से तय अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते पहले से तय अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 6,971 मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,00,884 हो गई। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार राज्य में रविवार को संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 51,788 हो गय। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार से राज्य में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों के समूह में एकत्रित होने पर रोक रहेगी।
राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी है। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की अपील के मद्देनजर मैंने पूर्वनियोजित अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।’’ इससे पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अपील पर 22 फरवरी और सात मार्च के बीच अपने सभी तयशुदा कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। महाराष्ट्र के उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने भी सोमवार को तय अपना सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

Desk Team