Bhool Bhulaiyaa 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस, इसी साल 19 नंवबर को होगी रिलीज़

Summary :

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर मचअवेटेड फिल्म भूल भूलैया 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। जानिए कब सिनेमाघरों में एंट्री मारेंगे ये सितारे।

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। वो खुलकर अपनी बात मजेदार तरीके से चाहने वालों के बीच रखते हैं जिससे उनके फैंस खुशी से बागबां हो उठते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कार्तिक आर्यन ने इन दिनों एक के बाद एक एनाउंस हो रही फिल्मों की रिलीज पर हैरानी जताते हुए बड़ा मजेदार कमेंट किया था। ‘लुका छुपी’ स्टार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘मेरी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है क्या?’ कार्तिक आर्यन की ये तस्वीर और ये कैप्शन उनके फैंस का दिल जीत ले गया। 

अब कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि उनकी ये मुराद आखिरकार पूरी हो गई है। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि अनीज बज्मी द्वारा निर्देशति ‘भूल भुलैया 2’ को इसी साल 19 नंवबर को रिलीज़ किया जाएगा। पहले इस फिल्म को 31 जुलाई, 2020 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से मार्च में ही देश में लॉकडाउन लागू हो गया और बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो सकी।



आपको बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। वहीं ये फिल्म 1993 में आई मलयालम फिल्म मणिचित्राताजु की रीमेक थी। ‘भूल भुलैया’ को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया था। जब्कि कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बाजमी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार। 

Desk Team