राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार का स्वास्थ्य अब ठीक है और उन्हें थोड़ी देर पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यहां कहा। पवार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर सिलवर ओक्स पहुंचे।
इससे पांच दिन पहले गोल-ब्लाडर से पथरी निकालने के लिए उनकी इमर्जेसी इंडोस्कोपी हुई थी। पथरी के कारण पेट में दर्द की शिकायत के बाद, उन्हें पिछले मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया था, जिससे पवार परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य राजनीतिक दलों के नेता चिंतित हो गए थे।
एनसीपी के प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “पवार साहेब को आज डॉक्टरों की एक टीम ने चेक किया और उनकी तबीयत स्थिर है। उन्हें 7 दिनों के लिए आराम की सलाह दी गई है और 15 दिनों के बाद, अगर उनकी हालत स्थिर रहती है तो, उनके गोल ब्लॉडर की सर्जरी की जाएगी।” उन्होंने एनसीपी कैडरों और अन्य शुभचिंतकों से अनुरोध किया कि वे उनसे मिलने के लिए न जाए, क्योंकि उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए आराम करने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



