राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर पिछले सप्ताह चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से प्रभावित हुए कोंकण क्षेत्र को राहत मुहैया कराने पर चर्चा की। एक घंटे तक चली यह बैठक मध्य मुंबई में शहर के मेयर के बंगले पर हुई।
सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने चक्रवात के कारण हुए नुकसान के आकलन के लिए रायगढ़ और रत्नागिरी जिले का दौरा किया था। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया था कि राज्य सरकार जल्द ही उन्हें राहत प्रदान करेगी और केंद्र सरकार से भी सहायता देने की मांग की जाएगी।
NEET परीक्षा में OBC कोटे के रिजर्वेशन मामले में SC ने कहा- आरक्षण का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं
राज्य सरकार रायगढ़ के लिए 100 करोड़ और रत्नागिरी के लिए 75 करोड़ रुपये राहत प्रदान करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। संवाददाताओं से बात करते हुए रायगढ़ के सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि पवार ने मुख्यमंत्री को कोंकण क्षेत्र के अपने दौरे के बारे में बताया।
उन्होंने बागवानी, मछली पालन, पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राकांपा प्रमुख ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जल्द से जल्द नीतिगत फैसला ले। गौरतलब है कि पवार की पार्टी राकांपा महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में महत्वपूर्ण घटक दल है।


Download Android App
Download iOS App



