राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शरद पवार के पेट में दर्द होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि उन्हें एक बार फिर से पेट में दर्द हुआ है, जिसके चलते तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बुधवार को अस्पताल में एंडोस्कोपी और सर्जरी होने वाली थी, लेकिन दर्द के चलते पहले ही अस्पताल ले जाया गया है।
इससे पहले रविवार की शाम को भी उन्हें पेट में दर्द के चलते अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और 31 मार्च को सर्जरी का फैसला लिया गया था। शरद पवार ने इस बीमारी के चलते आने वाले दिनों में अपने सारे कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया है।
नवाब मलिक ने बताया कि शरद पवार ब्लड थिनिंग की दवा ले रहे थे, लेकिन इस बीमारी के उभरने के बाद वह दवा रोक दी गई है। शरद पवार की हालत फिलहाल स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



