राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में माढ़ा निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। माढा सीट का प्रतिनिधित्व उनकी पार्टी के विजयसिंह मोहिते पाटिल करते हैं। यहां से चुनाव लड़ने की हालिया अटकलों के बाद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
शरद पवार ने कहा, ‘‘(राकांपा के भीतर से) काफी अनुरोध किया गया था कि मैं माढ़ा से चुनाव लड़ूं। हालांकि, अभी मेरी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की गयी है।’’ राकांपा प्रमुख शरद पवार ने यह भी संकेत दिया कि उनके भतीजे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के बेटे पार्थ को पुणे जिले में मावल लोकसभा क्षेत्र से उतारा जा सकता है।
शरद पवार ने राकांपा कार्यकर्ताओं से कहा- मतदान वाले दिन EVM पर रखें नजर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कई लोग मुझसे पार्थ को मावल से उतारने के बारे में पूछ रहे हैं।’’ क्या हार की आशंका के कारण वह माढ़ा से चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार कर रहे हैं, इस बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘मैं सफलतापूर्वक 14 चुनावों का सामना कर चुका हूं। क्या आपको लगता है कि 15 वें से मैं डर जाऊंगा।’’


Download Android App
Download iOS App



