मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल, बोले-पिछले 6 वर्षों में क्या देखा

Summary :

थरूर ने कहा, इसके अलावा, पहलु खान के पास डेयरी फार्मिंग के लिए लॉरी में गाय ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने देश में हई मॉब लिंचिंग की घटनाओं लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट करते हुए, उन्हें ‘जय श्री राम’ कहने के लिए कहना हिंदू धर्म का अपमान बताया है। एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए थरूर ने कहा, हमने पिछले 6 वर्षों में क्या देखा है? 
उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत पुणे में मोहसिन शेख की हत्या से हुई। फिर मोहम्मद अखलाक को यह कहते हुए मार दिया गया कि वह गोमांस ले जा रहा है। लेकिन बाद में यह बताया गया कि यह गोमांस नहीं था। यदि यह गोमांस था, तो किसी को किसी व्यक्ति को मारने का अधिकार किसने दिया? 

भारतीय अमेरिकी समुदाय ने कहा- PM नरेंद्र मोदी की यात्रा ह्यूस्टन के लिए बड़ी बात

उन्होंने कहा, इसके अलावा, पहलु खान के पास डेयरी फार्मिंग के लिए लॉरी में गाय ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। एक चुनाव परिणाम ने ऐसे लोगों को इतनी ताकत दी कि वे कुछ भी करें और किसी को भी मार दें?  क्या यही हमारा भारत है? क्या यही कहता है हिन्दू धर्म? मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं। 
साथ ही, लोगों को मारते हुए, उन्हें ‘जय श्री राम’ कहने के लिए कहा जाता है। यह हिंदू धर्म का अपमान है। यह भगवान राम का अपमान है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके मारे जा रहे हैं।

Desk Team