कन्याकुमारी जिले में विशेष उपनिरीक्षक की हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शेख दाऊद एक मछुआरे के भेष में जिले में रह रहा था जिसे पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि दाऊद ने पुलिस अधिकारी के हत्यारों को कथित तौर पर पैसा मुहैया कराया था।
पुलिस के अनुसार दाऊद उस समय बचकर भाग गया था जब 22 जनवरी को जिले के देवीपट्टनम में आईएसएसआई से संबंध रखने वाले संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी इन तीनों से कुछ मामलों के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। शेख दाऊद आईएसआईएस के संदिग्धों मोहम्मद अली और मोहम्मद आमिर को कथित तौर पर वित्तपोषण कर रहा था।
पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि, CM खट्टर समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर जब दाऊद को गिरफ्तार किया गया तो वह उस समय यहां एक जिम में था। बता दें कि विशेष उपनिरीक्षक विल्सन की आठ जनवरी को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह केरल सीमा पर कलियाकविलाई चौकी पर ड्यूटी पर थे।


Download Android App
Download iOS App



