हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला में बर्फबारी के कारण सभी सड़को पर सफेद चादर चढ़ी हुई देखी गई। शिमला शहर में सड़कें फिसलन भरी हो चुकी है। शिमला में रविवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी रात करीब सवा नौ बजे मॉल रोड, जाखू, छोटा शिमला और शहर के अन्य हिस्सों में शुरू हुई।
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया। हिमाचल प्रदेश के केलांग, काल्पा, मनाली, मंडी, सोलन, सुंदरनगर और भुंतर में रविवार को तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 29, 30 व 31 दिसंबर को प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व सोलन में कोहरा जमने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कांगड़ा में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटक ताजा बर्फबारी का आनंद ले रहे है। एक पर्यटक का कहना है, “यहां होना और बर्फ से खेलना एक अद्भुत अनुभव है। यह पहली बार है जब मैं इस तरह की बर्फबारी देख रहा हूं।”


Download Android App
Download iOS App



