महाराष्ट्र में फि बनेगी शिंदे और BJP की सरकार! बावनकुले ने कहा- विधानसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटें हासिल करेगी

Summary :

बावनकुले ने कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेगी।

महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी अपनी जड़ों को और मजबूत करने में लगी हुई है। क्योंकि महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ी उम्मीद है। दरअसल इस राज्य में अगामी समये में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसको लेकर पार्टी जीते को लेकर सियासी दाव खेल रही है। महाराष्ट्र के भाजपा इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर वाबनकुल ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि राज्य में फिर एक शिंदे और फडण्वीस की नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि विधानसभा की कुल  288 सीटों में 200 सीटे ही भाजपा के शिंकजे में होगी।  
288 सीटों में से 200 सीटे BJP की होंगी
महाराष्ट्र: शिंदे गुट से बन सकते हैं इतने मंत्री, अभी खाली पड़े हैं 40 पद -  Maharashtra Govt Expansion Eknath Shinde Group Will Get 15 and BJP 25  minister post ntc - AajTak
मिली जानकारी के मुताबिक बावनकुले ने कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेगी। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में 45 लोकसभा और 200 विधानसभा सीटें जीतने की तैयारी की है। 
2019 में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था चुनाव
आपको बता दें कि पिछली बार 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने भाजपा के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन अंदरूनी कलेह की वजह से पार्टी में एकमत नहीं हो पाया और इतनी बीजेपी से पुरानी दोस्ती तोड़कर राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ हाथ मिलाकर एक नई सरकार की नीव रखी 
जून 2022 में शिंदे ने बदला था गेम
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार तकरीबन तीन साल तक चली और जून 2022 शिंदे अपने साथ मंत्रियों का समर्थन लेकर पार्टी से अलग हो गए थे। जिसके बाद शिंदे गुट ने भाजपा से हाथ मिलाया और शिंदे+फडणवीस का सरकार बनी। 

Desk Team