उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिवसेना नेता संजय राउत ने सवाल उठाते हुए सचिन वाझे को एक ईमानदार अफसर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं थी।
संजय राउत ने रविवार को दिए अपने एक बयान में कहा, हम एनआईए का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पुलिस ने इसकी जाँच कर रही थी। मुंबई पुलिस और एटीएस अच्छी तरह से सम्मानित हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां बार-बार मुंबई में प्रवेश करती हैं और मुंबई पुलिस का मनोबल गिराती हैं – यह राज्य में अस्थिरता पैदा करती है और मुंबई पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाती है।
एंटीलिया केस में NIA ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद वाझे को किया गिरफ्तार
एनआईए द्वारा गिरफ्तार सचिन वाझे को ईमानदार बताते हुए राउत ने कहा, मेरा मानना है कि सचिन वाझे एक सक्षम अधिकारी हैं। उन्हें जिलेटिन की छड़ें पाए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक संदिग्ध मौत भी हुई। मामले की जांच करना मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी है। किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं थी।
बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली कार के कथित मालिक मनसुख हिरेन की मौत मामले में विवादों में घिरे पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से 12 घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



