शिवसेना का राकांपा, कांग्रेस के साथ गठबंधन ‘‘पूर्व नियोजित’’ था : फडणवीस

Summary :

उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘शिवसेना ने हमें सत्ता से दूर रखने का पहले ही अपना मन बना लिया था।’’

मुम्बई : भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को आरोप लगाया कि शिवसेना का राकांपा एवं कांग्रेस के साथ गठबंधन राज्य में उनकी पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए ‘‘पूर्व नियोजित’’ कदम था। फडणवीस ने यहां मराठी दैनिक ‘‘लोकसत्ता’’ से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी सरकार के पांच वर्षों के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कभी निराश नहीं किया जो वर्तमान में तीन दलों के महा विकास अघाडी सरकार में मुख्यमंत्री हैं 
उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के बाद के दिनों के दौरान शिवसेना के व्यवहार पर सोचने पर मैंने महसूस किया कि शिवसेना का राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन पूर्वनियोजित था।’’ उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘शिवसेना ने हमें सत्ता से दूर रखने का पहले ही अपना मन बना लिया था।’’ फडणवीस ने दावा किया, ‘‘हमारे (भाजपा…शिवसेना सरकार के) पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान मैंने कभी भी उद्धव ठाकरे को किसी मुद्दे पर निराश नहीं किया, यद्यपि 2019 के चुनाव के बाद उद्धवजी ने मेरे फोन कॉल तक का भी उत्तर नहीं दिया।’’ 

Desk Team