शिवराज अपनी सरकार के समय की घटनाओं पर भी दिखाते संवेदना : सलूजा

Summary :

गुंडागर्दी के कारण लोग त्रस्त हैं। वहीं हरदा के भाजपा विधायक कमल पटेल के पुत्र की गुंडागर्दी के खिलाफ भी उन्हें हरदा जाकर धरना देना चाहिए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवम मिश्रा की मौत को राजनीति का विषय बना रहे हैं। श्री सलूजा ने कहा कि बैरागढ़ निवासी शिवम मिश्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ न्यायिक जांच की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया है। लेकिन श्री चौहान इस घटना को राजनीति का विषय बना रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि काश श्री चौहान अपनी सरकार के समय घटने वाली घटनाओं पर भी इतनी सक्रियता व संवेदना दिखाते। श्री चौहान को भोपाल की तरह गोटेगांव व हरदा जाकर भी धरना देना चाहिए। गोटेगाँव में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल व पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल के पुत्रों की गुंडागर्दी के कारण लोग त्रस्त हैं। वहीं हरदा के भाजपा विधायक कमल पटेल के पुत्र की गुंडागर्दी के खिलाफ भी उन्हें हरदा जाकर धरना देना चाहिए। 
श्री सलूजा ने कटाक्ष किया कि श्री चौहान को उनकी पार्टी लगातार प्रदेश से दूर कर रही है और कांग्रेस उनकी मनोदशा भली-भांति समझती है। साथ ही श्री सलूजा ने ट््वीट में कहा कि श्री चौहान ने पहले अपने राजनैतिक धरने में शिवम मिश्रा के दुखी परिजन को बैठाया। फिर जब उनकी बहन धरना स्थल पर रो-रोकर बदहवास हो गयी, उसे अस्पताल भिजवाना पड़, इसके बावजूद भाजपा के लोगों की राजनैतिक भाषण बात्री चलती रही। ये व्यवहार शर्मनाक है।

Desk Team