बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और चर्चित जोड़ियों में से एक दीपिका और रणवीर सिंह ने बीते साल शादी की है पर इनका प्यार पहले जैसा ही है जैसा तब था जब ये कपल थे। अब भी इंस्टाग्राम पर इनकी मस्ती भी पहले जैसी ही है।

हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और साथ ही रणवीर सिंह का कमेंट भी जो उनके अंदाज को बयां करता है। देखकर लगता है दीपिका पादुकोण के शुद्ध देसी फोटोग्राफ कैप्शन से उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह काफी प्रभावित हुए हैं।

दीपिका ने गुरुवार की रात को अपनी एक तस्वीर को साझा किया जिसमें वह एक हरे रंग के परिधान में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “विशिष्ट आकृति धारण करना।”

फिलहाल ’83’ की शूटिंग में व्यस्त रणवीर ने दीपिका के इस तस्वीर और कैप्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “शुद्ध देसी कैप्शन।”

आने वाले समय में दीपिका, रणवीर के साथ फिल्म ’83’ में काम करते नजर आएंगी। ’83’ में साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत को दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर, दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभएंगी।

दीपिका ने ‘छपाक’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है जहां वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रहीं हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।



Download Android App
Download iOS App



