शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस के तृतीय सरसंघचालक के पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

Summary :

मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक के पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक के पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा ‘मां भारती के सच्चे सेवक और उपासक, आरएसएस के तृतीय सरसंघचालक, परम श्रद्धेय मधुकर दत्तात्रेय देवरस जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन। आपका आदर्श जीवन और मंगलमय विचार हम सबको सदैव राष्ट्र उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Desk Team