मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का पता बदल गया है। शिवराज चौहान ने इस बीच प्रदेश के सभी लोगों के लिए अपने दरवाजे खुले होने का वादा किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने शुकव्रार को ट्वीट किया, ‘आज से मैं अपने नए आवास बी-आठ 74 बंगले पर आप सभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। बेझिझक आते रहें और मिलते रहें, मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए ही समíपत है।’
आज से मैं अपने नए आवास बी-8 74 बंगले पर आप सभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। बेझिझक आते रहें और मिलते रहें, मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए ही समर्पित है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 21, 2018
शिवराज चौहान 13 साल तक श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहे, अब 74 बंगला क्षेत्र में आ गए हैं। यह आवास शहर की मुख्य लिंक सड़क पर स्थित है। चौहान के इस नए आशियाने तक आम जन का पहुंचना पहले से आसान हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



