मध्य प्रदेश उपचुनावों से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े ही अनोखे अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा। शिवराज ने शनिवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले विभिन्न चुनावों से पहले, लोगों से मतदान के दौरान पूरी तरह से स्वच्छता और ‘हाथ’ (कांग्रेस का चिन्ह) पूरी तरह ‘सैनीटाइज’ कर ‘साफ’ कर देने का आग्रह करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला।
शिवराज ने एक ट्वीट में कहा “मेरे प्यारे दोस्तों, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक सहित देश भर में कई जगहों पर चुनाव होने वाले हैं। हमें कोरोना वायरस को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा ध्यान रखना होगा पूरी तरह से स्वच्छता और सफाई रखनी होगी। ‘हाथ’ पूरी तरह ‘सैनीटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना है।

बता दें कि 25 अगस्त को COVID-19 से ठीक होने के बाद शिवराज को भोपाल के चिरायु अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वे 25 जुलाई को इस बीमारी से पॉजिटिव पाए गए थे। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 और 7 अक्टूबर को मतदान के साथ होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी। लेकिन मध्य प्रदेश उपचुनावों को लेकर अभी तारीख कि कोई घोषणा नहीं कि गयी है।


Download Android App
Download iOS App



