डेलकर की मौत पर राउत ने उठाए सवाल, कहा- अभिनेता सुशांत मामले में हंगामा करने वाले अब क्यों है चुप

Summary :

संजय राउत ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था वे लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था वे दादर एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की ‘‘रहस्यमयी’’ परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में राउत ने कहा कि एक अभिनेता की मौत और एक अभिनेत्री द्वारा कराए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाने के मामले ने खूब सनसनी पैदा की, लेकिन 7 बार लोकसभा के सदस्य रहे डेलकर की ‘‘संदिग्ध’’ परिस्थियों में मौत पर खामोशी कैसे छाई है। उन्होंने कहा कि डेलकर जिनके दिल्ली और गुजरात में मकान हैं, ने सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उनके सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करेगी और गुनहगार को पकड़ेगी।

महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र कल से होगा आरंभ,विपक्षी दल अनेक मुद्दों पर सरकार का कर सकती है घेराव

Desk Team