महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। दशहरे के अवसर पर शिवसेना (Shivsena) हर वर्ष शिवाजी पार्क में रैली करती है। हालांकि सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की उद्धव ठाकरे से बगावत के बाद इस बार ठाकरे और शिंदे गुट अलग-अलग जगह कार्यक्रम कर रहे है।
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शिंदे गुट की रैली
शिंदे गुट और ठाकरे गुट इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा शिवसैनिकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10 हजार वाहनों में कार्यकर्ता मुंबई पहुंचने वाले हैं।
हालांकि शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए शिंदे गुट और ठाकरे गुट आमने-सामने थे, पर बंबई उच्च न्यायालय ने ठाकरे गुट को रैली करने की अनुमति दी। जिसके बाद शिंदे गुट की रैली अब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हो रही है। शिंदे गुट के मंत्री और विधायक भीड़ को इकट्ठा करने के लिए पिछले कई दिनों से विभिन्न जिलों के दौरे कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे समूह ने वाहनों पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च हैं। वहीं ठाकरे समूह ने भी 1400 प्राइवेट बसें बुक की हैं।


Download Android App
Download iOS App



