KCR की जनसभा से पहले टीआरएस नेता ने बांटी शराब और मुर्गा, देखे वीडियो

Summary :

तेलंगाना की सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के एक नेता का विवादस्पद वीडियो सामने आया है। जिसमें वह लोगों को मुर्गा तथा शराब की बोतल देता नजर आ रहा है।

तेलंगाना की सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता राजनाला श्रीहरि का विवादास्पद वीडियो सामने आया है। जिसमें वह लोगों को मुर्गा तथा शराब की बोतल देता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि कल विजयादशमी के अवसर पर KCR एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि टीआरएस नेता इस कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में इस तरह के पैंतरे अपना रहे है। जिससे वह अधिक संख्या में लोगों को जनसभा में इकठा कर सके।  

 कल्याणकारी योजनाओं को देशभर में किया जाएगा प्रदर्शित
मिली जानकारी के अनुसार  इस दौरान राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा भी करेंगे। संभावना है कि वह टीआरएस का नाम भारत राष्ट्र समिति कर सकते है। सूत्रों ने कहा कि TRS की आम सभा की बैठक बुधवार को  पार्टी मुख्यालय ‘तेलंगाना भवन’ में होनी है, जिसमें नाम परिवर्तन को प्रभावी बनाने वाला एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देशभर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि पार्टी को  राष्ट्रीय ताकत के रूप में उभरने में मदद मिल सके। भाजपा से लगातार अपने ग्रह राज्य में टक्कर मिलने के बाद अब वह उसे राष्ट्रीय स्तर पर घेरने की तैयारी में है। KCR भी उन विपक्षी नेताओं में शामिल है जो  विपक्षी एकजुटता के प्रयास में लगे है। 

Desk Team