पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच शिवसेना ने केंद्र और राज्य में अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा से कहा कि अगर वह जनता के लिए ‘अच्छे दिन’ नहीं ला सकती तो कम से कम ईंधन के दामों को कम करके लोगों के जीवन में स्थिरता ही ला दे। शिवसेना ने दावा किया कि पेट्रोल पंपों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने के लिए कहा गया है।
दरअसल प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ राजग सरकार के शासन में ईंधन के बढ़ते दामों का विवरण भी लगाया जाना चाहिए। पिछले ढाई महीने में पेट्रोल की कीमत दिल्ली में कल पहली बार 78 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई। वहीं, डीजल का दाम 69.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
SC ने वाहनों में प्रयुक्त ईंधन के आधार पर स्टिकर के रंगों का सरकार का प्रस्ताव किया स्वीकार
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘ सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने में सक्षम नहीं है। हाल ही में जब पेट्रोल के दाम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर चले गये थे तो केंद्र सरकार ने इसमें हस्तक्षेप किया था। लेकिन लोगों की खुशियां कुछ समय तक ही रहीं क्योंकि ईंधन के दाम दोबारा बढ़ गए।’
संपादकीय में कहा गया कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में पेट्रोल-डीजल के दामों को नहीं ला रही है। इसलिए अब पेट्रोल और डीजल इतने महंगे हो जाएंगे कि लोगों के लिए सपने जैसे हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



