ग्रीन प्लेट वाले वाहनों पर टोल व रोड टैक्स लगेगा या नहीं ? केंद्र जल्द कर सकती है फैसला

Summary :

NULL

नई दिल्ली : सरकार जल्द ही ग्रीन एनर्जी को लेकर नई स्कीम लाने की योजना बना रही है। मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत वाहन मालिकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। नीति आयोग इस स्कीम को फाइनल करने में जुटा हुआ है। इस मामले में इलेक्ट्रिक कार व बाइक निर्माता कंपनियों की भी राय ली गई है। नीति आयोग इस स्कीम को फाइनल करने में जुटा हुआ है। इस मामले में इलेक्ट्रिक कार व बाइक निर्माता कंपनियों की भी राय ली गई है।

सरकार की ग्रीन एनर्जी स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार या बाइक पर ग्रीन नंबर प्लेट लगाई जाएगी। ग्रीन नंबर प्लेट वाले वाहनों के मालिकों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में ग्रीन नंबर प्लेट वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल चार्ज, रोड टैक्स से मुक्त रखा जा सकता है। इसके अलावा इन वाहनों को पार्किंग की भी विशेष सुविधा दी जा सकती है। इसके अलावा ग्रीन वाहनों में इलेक्ट्रिक से चलने वाले वाहनों के साथ बायो फ्यूल से चलने वाले वाहनों को भी शामिल किया जा सकता है।

गिल ने बताया कि जल्द ही नीति आयोग इस स्कीम को अंतिम रूप दे देगा। इलेक्ट्रिक कार व बाइक की बिक्री के प्रोत्साहन के लिए सरकार पहले से सब्सिडी दे रही है। आगामी 7 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्ट्रिक वाहनों को दी जाने वाली सब्सिडी के दूसरे चरण की घोषणा करने जा रहे हैं। इसके तहत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की ब्रिकी पर 5500 करोड़ रुपए की सब्सिडी अगले पांच साल में देगी।

Desk Team