BJP अगर सत्ता में आई तो वापस मिलेंगे चिटफंड के पैसे, नंदीग्राम की बाहरी शख्स हैं ममता : शुभेंदु अधिकारी

Summary :

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम की मतदाता नहीं हैं, वह यहां बाहरी शख्स हैं। वहीं टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो, चिटफंड कम्पनियों का शिकार हुए लोगों को उनके पैसे वापस मिलेंगे ।

बंगाल चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी और रैलियों का दौर जारी है। इस चुनाव में सबसे बड़ी लड़ाई नंदीग्राम में लड़ी जानी है और यह चुनाव की रणभूमि बन गयी है। नंदीग्राम सीट से आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नामांकन पत्र दाखिल की वहीं भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से 12 मार्च को पर्चा भरेंगे और ममता को कड़ी चुनौती देंगे। इस बीच शुभेंदु आज नंदीग्राम में अपने नए दफ्तर पद यात्रा कर पहुंचे और पूजा पाठ किया।
दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर ममता बनर्जी जीतती हैं तो हिंदू सुरक्षित नहीं रहेगा और उसे दबाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम की मतदाता नहीं हैं, वह यहां बाहरी शख्स हैं। वहीं टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो, चिटफंड कम्पनियों का शिकार हुए लोगों को उनके पैसे वापस मिलेंगे ।
उन्होंने आगे सवालिया लहजे में कहा कि ममता बनर्जी क्यों चिंतित हैं और अपने हिंदू सरनेम को बार-बार क्यों बता रही हैं, कल उन्होंने चंडी पाठ क्यों किया। अधिकारी ने कहा कि मैं नंदीग्राम का मतदाता बन गया हूं, मैं यहां कैंप करूंगा और मैं यह देखूंगा कि वे (ममता बनर्जी) कैसे वह जीत जाती हैं।
बता दें कि ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा को ‘हिंदू कॉर्ड’ खेलने की चुनौती पेश की। ममता ने कहा कि भाजपा धर्म के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनकी हिम्मत कैसे हुई कि वह मुझे बाहरी घोषित करें। ”तृणमूल नेता ने कहा कि भाजपा बंगाल को विभाजित कर रही है। वे मुझे बाहरी कह रहे हैं। अगर में बाहरी होती तो मैं मुख्यमंत्री कैसे बनती। नंदीग्राम मेरा प्यारा स्थान है। यह गोलियों और बमों का भी सामना करता है।

Desk Team