कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि केन्द, की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- सरकार कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत राशि मुहैया कराने में भेदभाव बरत रही है। श्री सिद्धारमैया ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए केन्द, सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अगुवाई वाली केंद, सरकार प्राकृतिक आपदा के कारण संकट सामना कर रहे लाखों लोगों राहत पहुंचाने में विफल रही है और वह अपने स्लोगन ‘सब का साथ सबका विकास’ के खिलाफ काम कर रही है।
भारत में घूमकर, खुद चीजों को देखकर इसकी तस्वीर पेश करें : विदेशी पत्रकारों से बोले प्रणब मुखर्जी
उन्होंने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की राज्य के लोगों तक राहत पहुंचाने की नियत नहीं थी।
उन्होंने श्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास (श्री मोदी के पास) विदेश के इतने दौरे कर रहे है, लेकिन उनके पास कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का समय नहीं है। जहां लाखों लोगों को बाढ़ ने प्रभावित किया है। बाढ़ के कारण लोगों ने फसल, घर, घरेलू जानवर आदि को खो दिये हैं। केंद, सरकार की ओर से राज्य के लिए अभी तक एक भी रुपया जारी नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



