हरियाणा के पलवल-फरीदाबाद के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में आज सुबह आग लग गई। आग की खबर मिलते के साथ ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
इस आग की वजह से फरीदाबाद-पलवल रेल सेक्शन पर अप और डाउन दोनों तरफ रेल परिचालन पर असर पड़ा है। वहीँ, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि तेलंगाना एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया किसान-जवान विज्ञान मेले का उद्घाटन
बता दें कि हैदराबाद से दिल्ली आ रही तेलंगाना एक्सप्रेस में सुबह करीब 8:00 बजे आग लगी। पहले आग पैंट्री कार में लगी। फिर इसके बाद आग ने साथ वाले तीन डब्बों को चपेट में ले लिया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीँ, आग लगने के बाद रेलवे प्रशासन व जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गया। गाड़ी के बी-1 कोच व पैंट्री कार तथा एक सामान्य कोच में आग पहुंची है।


Download Android App
Download iOS App



